फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers should get potato crop insurance done by 31 January

Chamba News: आलू फसल का बीमा 31 जनवरी तक करवाएं किसान

Tue, 07 Jan 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get potato crop insurance done by 31 January
चंबा। जिला चंबा के भरमौर, पांगी, सलूणी, तीसा तथा चंबा ब्लॉक के किसान मौसम आधारित आलू फसल का बीमा 31 जनवरी तक करवा सकेंगे। मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम 2024-25 के लिए 31 जनवरी तक प्राकृतिक कारणों से आलू की फसल के नुकसान के लिए बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। योजना के तहत किसानों के लिए पंजीकरण करवाना बहुत आसान है। इसके लिए किसान नजदीकी लोकमित्र केंद्र, बैंक अथवा जन सेवा केंद्र में जाकर या pmfbi.gov.in पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए किसान की एक फोटो, पहचान पत्र, बैंक पासबुक और खेत की जमाबंदी इत्यादि दस्तावेज अनिवार्य रहेंगे। आलू की फसल का बीमा करवाने के लिए किसान को 500 रुपये प्रति बीघा की दर में प्रीमियम देना होगा। प्राकृतिक कारणों में फसल को नुकसान होने पर इसका आकलन करने के बाद अधिकतम राशि 10 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से भरपाई के रूप में दी जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15 दिसंबर तक गेहूं और जौ की फसलों के लिए अंतिम तारीख थी। इसे अब बढ़ाकर केवल ऋणी किसानों के लिए 15 जनवरी कर दिया गया है। कृषि उपनिदेशक डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि किसान इन योजनाओं के तहत अपना फसल बीमा करवा लें। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नज़दीकी खंड स्तरीय कृषि कार्यालय या कार्यालय कृषि उप निदेशक चंबा सहित बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि भुवनेश कुमार के मोबाइल नंबर 98166-27278 और कंपनी के प्रतिनिधि मदन कुमार के मोबाइल नंबर 82194-38857 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed