फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers of Saluni subdivision are troubled by wild animals, maize crop destroyed

Chamba News: सलूणी उपमंडल के किसान जंगली जानवरों से परेशान, मक्की की फसल तबाह

Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Saluni subdivision are troubled by wild animals, maize crop destroyed
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के कहमली क्षेत्र में किसान इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। सुअर और बंदरों के झुंड मक्की की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। किसान रात-रात भर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं, फिर भी फसल को बचा नहीं पा रहे। प्रवीण कुमार, सुरेंद्र, हंसराज, कुलदीप, काश्मदीन, चमन लाल, सुशील कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र और दीपू ने बताया कि उनकी मक्की की फसल पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा वर्ष इसी फसल पर निर्भर रहता है, लेकिन अब स्थिति यह है कि घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने बताया कि जंगली जानवरों के आतंक से खेती करना दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। वे एसडीएम सलूणी से मिले और मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता तो आने वाले वर्षों में खेती छोड़ने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed