फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers lost 16 crores due to heavy rains

Chamba News: भारी बारिश से किसानों को 16 करोड़ की चपत

Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers lost 16 crores due to heavy rains
चंबा। भारी बारिश के कारण जिले में 505 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि बह गई। इससे किसानों को करीब 16 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान विकास खंड तीसा और सलूणी में हुआ है। दोनों विकास खंडों में करीब सात करोड़ का नुकसान आंका गया है। लोगों के खेतों में लगी मक्की की फसल भूस्खलन के चलते मिट्टी के साथ ही बह गई।
विज्ञापन

इसके अलावा उपजाऊ भूमि कटाव के कारण मिट्टी का ढेर बन गई। पिछले कुछ दिन से बारिश ने जिले में कहर बरपा दिया है। कृषि विभाग ने किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर सरकार को भेज दिया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले में कृषि संबंधी भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को राहत पहुंचाने के लिए विभाग अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है। नुकसान के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed