फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers busy harvesting paddy in Bhatiyat area

Chamba News: भटियात क्षेत्र में धान की कटाई में जुटे किसान

Sat, 19 Oct 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers busy harvesting paddy in Bhatiyat area
चंबा। जिले में धान की फसल पककर तैयार है। किसानों ने धान की कटाई का काम शुरू कर दिया है। जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्रा भटियात में किसान धान की कटाई के काम में जुट गए हैं।
विज्ञापन

किसानों को यह भी चिंता सता रही है कि कही मौसम खराब हो गए तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। वे धान की फसल को जल्दी समेटने में जुटे हैं। हालांकि, भटियात के कुछ इलाकों में अभी किसानों ने धान की कटाई का काम शुरू नहीं किया है। किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में अगर बारिश हुई तो बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लावारिस पशुओं ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। यदि फसलों को लावारिस पशु क्षति नहीं पहुंचाते तो पैदावार काफी अच्छी होती। हालांकि, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जिले के अधिकारियों ने लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए प्रयास तो किए पर अभी वह जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हैं।
विज्ञापन

खेम राज, दौलत राम, किशन चंद, भीम सिंह, लोकिनंद और संदीप कुमार आदि किसानों ने कहा कि जुलाई में धान की रोपाई की जाती है। अक्तूबर में धान की फसल पक कर तैयार होती है और कटाई शुरू की जाती है। बारिश हुई तो फसल खराब हो सकती है। इसलिए धान की कटाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। किसानों का कहना है कि भटियात का धान बाहरी जिलाें और राज्यों में काफी मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि भटियात परिक्षेत्र में ही अधिकतर धान की फसल होती है। वर्तमान में किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। कहा कि धान की कटाई के लिए यही समय बेहतर होता है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed