{"_id":"688608bcfe32d5bfce0cb4d4","slug":"farmer-innovation-center-started-in-chamba-during-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-156753-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिंजर मेले के दौरान चंबा में शुरू हुआ किसान नवाचार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिंजर मेले के दौरान चंबा में शुरू हुआ किसान नवाचार केंद्र
Mon, 28 Jul 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 28 Jul 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिस्पांसिबल टूरिज्म एंड लिविंग हेरिटेज मीट में जुड़ रहे देशभर के विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय चंबा में किसान नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह नवाचार केंद्र नाॅट ऑन मैप संस्था, जिला प्रशासन, पहाड़ ट्रस्ट और बेटर लाइफ फाउंडेशन के सहयोग के तत्वावधान में शुरू किया गया है।
यह शुरुआत नगालैंड की बैटर लाइफ फाउंडेशन ने की। इसमें चंबा की ओर से दो संस्थाओं पहाड़ और होलिस्टिक हिमालय ने प्रस्तुति दी। वहीं, केरल, राजस्थान तथा नगालैंड के विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। किसान नवाचार केंद्र की शुरुआत के उपलक्ष्य पर बीजों और ज्ञान साहित्य का औपचारिक आदान-प्रदान करने को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। रिस्पांसिबल टूरिज्म एंड लिविंग हेरिटेज मीट के पहले दिन एग्रो टूरिज्म को लेकर विचार साझा किए। इस दौरान जहां चंबा के किसानों की ओर से नगालैंड के किसानों को पारंपरिक मक्की के बीज, कोदरा, लोकल ट्रेडिशनल बीज, राजमाह और दाल भेंट की गईं। वहीं, नगालैंड के किसानों की ओर से प्राकृतिक तौर पर उगने वाला ब्लैक गार्लिक भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के पहुंचने पर डाॅ. प्रशांत रमन रवि की ओर से स्वागत किया गया। वहीं, उपायुक्त की ओर से उक्त कार्यक्रम की सराहना की गई। केरल रिस्पांसिबल टूरिज्म मिशन के सीईओ रूपेश कुमार की ओर से केरल के कृषि-पर्यटन और उत्तरदायी कृषि मॉडल के बारे में बताया गया। वहीं, संस्थापक बेटर लाइफ फाउंडेशन नगालैंड सेथ्रीचेम संगतम ने नगालैंड के किसान नवाचार केंद्र के अनुभव साझा किए। राजस्थान से काहन सिंह ने प्राकृतिक जीवन पर मॉडल प्रस्तुत किया। इनके माॅडल की देशभर में सराहना की जाती है। इस अवसर पर जिला से किसान, कृषि विज्ञान केंद्र चंबा से डाॅ. केहर सिंह, डाॅ. विद्यासागर, पहाड़ संस्था से डाॅ. अनूप सहित जिलाभर के किसानों ने भाग लिया।
इनसेट
क्या है किसान नवाचार केंद्र (एफआईसी)
किसान नवाचार केंद्र (एफआईसी) एक सामाजिक मंच है, जिसे किसानों के प्रशिक्षण, नवीन विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को एक साथ लाने, प्रदर्शित करने और प्रसारित करने के लिए डिजाइन किया गया है। एफआईसी का उद्देश्य राज्य भर के किसानों और समान कृषि-जलवायु स्थितियों वाले अन्य क्षेत्रों के किसानों के बीच ज्ञान साझा करना सुगम बनाना है। इस केंद्र का निर्माण सामुदायिक योगदान और क्राउडफंडिंग सहायता के संयोजन से किया गया है।