{"_id":"08c81172abc011b983c6a51039f5d3fb","slug":"farmer-disturbing-for-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में कम बारिश होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में कम बारिश होने से किसान परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 19 Jan 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में बारिश न होने से किसान परेशान हो गए हैं। किसानों को अपनी फसल के नुकसान का डर सताने लगा है। इन दिनों किसानों ने अपने खेतों में गेहूं की फसल की बिजाई की हुई है लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों को अपनी फसल के नुकसान का डर सता रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय किसानों में धर्म सिंह, चमन सिंह, पृथी चंद, जर्म सिंह, राकेश कुमार और चंद राम का कहना है कि गेहूं की फसल की बिजाई के बाद बारिश बहुत कम मात्रा में हुई है। जबकि चंबा में ज्यादातर खेतों की सिंचाई बारिश पर आधारित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समय पर बारिश न हुई तो किसानों की गेहूं की फसल की पैैदावार अच्छी नहीं होगी जिसके कारण किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कई गरीब किसान खेतों में होने वाली फसल के ऊपर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ऐसे में गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन