{"_id":"687cde7c2a5d5db0210f7c20","slug":"fall-army-worm-is-eating-away-the-maize-crop-farmers-are-worried-chamba-news-c-88-1-cmb1002-156094-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मक्की की फसल चट कर रहा फॉल आर्मी वर्म, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मक्की की फसल चट कर रहा फॉल आर्मी वर्म, किसान चिंतित
Mon, 21 Jul 2025 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
सदर पंचायत के गांव सेरी में किसानों को मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म को नष्ट करने बारे जानकारी
भरमौर उपमंडल के सदर पंचायत क्षेत्र में पहली बार फैला कीट संक्रमण
कृषि विभाग की टीम ने किया खेतों का निरीक्षण, कीटनाशक के छिड़काव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल की सदर पंचायत के सेरी गांव में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म ने हमला कर दिया है। यह कीट मक्की की फसल को बर्बाद कर रहा है, जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस प्रकार की बीमारी और कीट का हमला यहां पहली बार देखा गया है। किसानों ने बताया कि कई दिनों से बारिश नहीं हुई, जिससे मक्की की फसल कमजोर हो गई।
उन्होंने देखा कि पत्तों को कीड़ा कुतर रहा है, तब जाकर शक हुआ कि यह कोई नया कीट प्रकोप हो सकता है। इस बारे में तुरंत कृषि विभाग भरमौर को सूचना दी गई। रविवार को कृषि विभाग की टीम विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र और कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. नवीन ठाकुर मौके पर पहुंची और खेतों का निरीक्षण किया। जांच में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म के स्पष्ट लक्षण पाए गए।
कृषि विशेषज्ञों की टीम ने किसानों को तुरंत उपचार के लिए कीटनाशक क्लोरोएंट्रानिलिप्रोल 18.5 एससी (कोराजेन) की 0.4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस कीट के लार्वा मक्की की पत्तियों को खुरचते हैं और जैसे-जैसे ये बड़े होते हैं, झुंड में पत्तियों को पूरी तरह खा जाते हैं। इससे पत्तियों में गोल और आयताकार छेद बन जाते हैं और फसल की वृद्धि रुक जाती है। किसानाें में ओम प्रकाश, रंजीत, श्याम, संजीत, शंकर, सरवन, सुनील, पंकज आदि ने विभाग से इस कीट के आने के कारण और रोकथाम के उपायों की जानकारी ली। कृषि विभाग ने किसानों को फॉल आर्मी वर्म से बचाव और नियंत्रण संबंधी पंपलेट भी वितरित किए, जिसमें संपूर्ण जानकारी और उपचार विधियां विस्तार से दी गई हैं।