{"_id":"6aac14f4f2333fec50061364","slug":"faith-did-not-falter-even-amidst-the-snowflakes-steps-kept-moving-forward-chamba-news-c-88-1-ssml1004-197074-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फ के फाहों में भी नहीं थमी आस्था, बढ़ते रहे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फ के फाहों में भी नहीं थमी आस्था, बढ़ते रहे कदम
Thu, 17 Sep 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मणिमहेश डल झील और आसपास हुई बर्फबारी और आवाजाही करते श्रद्धालू।संवाद
सुंदरासी, गौरीकुंड और डलझील में बर्फबारी के बाद तीन घंटे रुकी यात्रा, मौसम खुलते ही फिर शुरू हुई
राधाष्टमी के शाही स्नान को लेकर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने सुरक्षित आवाजाही पर बढ़ाई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के प्रमुख पड़ाव सुंदरासी, गौरीकुंड और डलझील में वीरवार सुबह बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डगमगाई। भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु बर्फ के फाहों के बीच आगे बढ़ते रहे। सुबह करीब आठ बजे बर्फबारी शुरू होने पर प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रोक दी और श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। करीब तीन घंटे बाद मौसम खुलने पर सुबह 11 बजे यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई।
पंजाब के मोगा से पहुंचे रमनवीर, दीपक और राजीव कुमार ने बताया कि यात्रा के दौरान पहली बार बर्फबारी देखना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। दिल्ली से पहुंचीं विमला देवी, कौशल्या और अनीता ने कहा कि भोले बाबा के दर्शन के साथ बर्फबारी ने यात्रा को और खास बना दिया।
राधाष्टमी के शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। पवित्र छड़ियों के साथ हजारों शिवभक्त डलझील की ओर रवाना हो चुके हैं। शुक्रवार दोपहर बाद शाही स्नान शुरू होगा। इसे देखते हुए प्रशासन के सामने मौसम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और यात्रा व्यवस्था सुचारु बनाए रखना चुनौती है।