फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Factionalism in Congress, workers raised slogans in front of the in-charge

Chamba News: कांग्रेस में गुटबाजी, कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के सामने लगाए नारे

Thu, 05 Dec 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Factionalism in Congress, workers raised slogans in front of the in-charge
चुराह (चंबा)। चुराह में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी उस समय सामने आई। जब कांगड़ा-चंबा के प्रभारी शांतनु चौहान चुराह दौरे पर पहुंचे। कालोनी में जैसे ही वह कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक करने के लिए आए तो बाहर खड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी इसलिए की गई कि कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता की दोबारा कांग्रेस में वापसी होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी नाराजगी को कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा-चंबा के प्रभारी के समक्ष नारेबाजी के जरिये रखा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जहां यशवंत खन्ना और सुरेंद्र भारद्वाज के जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहीं काली भेड़ें नहीं चलेंगी का नारा लगाकर उस नेता के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी को शांत करने के लिए प्रभारी उनके बीच चले गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मर्जी के अनुसार ही चुराह में नेता को तवज्जो दी जाएगी। कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत करने के बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना और पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा भी की गई। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों को पहुंचाने के लिए योजना भी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed