फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Expressed anger over non-receipt of DA installment

Chamba News: डीए की किस्त न मिलने पर जताया रोष

Fri, 28 Apr 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over non-receipt of DA installment
चंबा। कर्मचारी वर्ग और पेंशनरों ने कांग्रेस सरकार को दस गारंटियों में शामिल पुरानी पेंशन बहाली के वायदे के तहत ही सत्तासीन होने के लिए मदद की। बावजूद इसके अभी तक कर्मचारी वर्ग और पेंशनरों को डीए की किस्त तक नहीं मिल पाई है। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीके सोनी और चंबा मंडलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की किस्त तक न मिलने से वे अपनेआप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हालांकि, इसके उलट राजस्थान में कर्मचारी और पेंशनरों को 42 प्रतिशत डीए दिया जा चुका है। इतना ही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने भाषण के दौरान कर्मचारियों, पेंशनरों का डीए और डीआर को रोकना लूट और अपराध बताया है। बावजूद इसके उनकी इस बात को हिमाचल सरकार दरकिनार कर रही है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2022 में जेसीसी की बैठक में सभी विचारधाराओं के 120 प्रतिनिधि कर्मचारियों, मुख्य सचिव और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष जो फैसले हुए हैं उन्हें तुरंत लागू किया जाए। इसके अलावा जेसीसी की बैठक तुरंत आयोजित होनी चाहिए जिससे सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कर सके। इस दौरान भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देवव्रत बड़ोत्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बजीर सिंह यादव, देवेंद्र बगलवान, लोकिंद्र शर्मा, लेखराज धीमान, धर्मवीर शर्मा, जगदीश चंद, अशोक महाजन, गायत्री दत्त, राजेंद्र कुमार, प्रमोद शर्मा, सुभाष पाठक, कुलदीप सिंह और पृथी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed