फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Explosive materials vehicles threaten the village

विस्फोटक सामग्री के वाहनों से गांव को खतरा

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Explosive materials vehicles threaten the village
होली मार्ग पर खड़ा विस्फोटक से लदा हादसों को न्योता देता वाहन। - फोटो : Chamba
होली (चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर परियोजना निर्माण में जुटी कंपनी की ओर से विस्फोटक सामग्री वाहन को मुख्य मार्ग पर खड़ा किया जा रहा है। इसके चलते यहां हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन नियमों को दरकिनार कर रही है। ग्रामीणों सहित राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर गाड़ियां खड़ी की गई हैं, उसके साथ ही मच्छैत्तर गांव भी है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमेश कुमार, सुनी राम, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, उमेश कुमार, लेख राज, भीम सेन, अजय कुमार, विनोद कुमार का कहना है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से विस्फोटक सामग्री के लिए मैगजीन साइट निर्धारित नहीं की गई है। साथ ही इस सामग्री को कार्य स्थल पर भी नहीं रखा जा रहा है। यह सामग्री सड़क किनारे रखी जा रही है। इससे यहां कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों को दरकिनार करने वाली इस कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि विस्फोटक सामग्री को नियमानुसार मैगजीन साइट पर रखा जाता है लेकिन, कंपनी प्रबंधन नियमों को दरकिनार कर रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ठांठू राम का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि कंपनी प्रबंधन को मैगजीन साइट में ही विस्फोटक सामग्री के वाहन को खड़ा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के महाप्रबंधक अरविंद्र भंवरा का कहना है कि मैगजीन साइट कोई भी निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed