{"_id":"69b1a0d55275f5a8e306b5fc","slug":"explaining-the-legal-rights-of-acid-attack-victims-chamba-news-c-88-1-ssml1004-176994-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एसिड अटैक पीड़ितों के कानूनी अधिकारों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एसिड अटैक पीड़ितों के कानूनी अधिकारों के बारे में बताया
Wed, 11 Mar 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के तत्वावधान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना एसिड अटैक पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना 2016 के तहत राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ककीरा में एक संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एसिड अटैक पीड़ितों के कानूनी अधिकारों, उपचार, विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता, मुआवजा और दंडात्मक प्रावधानों के बारे में बताया गया।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा की ओर से सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता नवीन सिंह ठाकुर, अधिवक्ता प्रियंका कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान प्रशासन का सहयोग रहा और मिस मेहर, पैरा लीगल वॉलंटियर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को नालसा के उद्देश्यों एवं प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ितों को निशुल्क विधिक सहायता, पुनर्वास सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग बारे भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया।