फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Expiry date salt being served in mid-day meal

Chamba News: मिड-डे मील में परोसा जा रहा एक्सपायरी डेट का नमक

Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Expiry date salt being served in mid-day meal
चंबा के पांगी में स्कूल में एक्यपायर नमक को लेकर निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनि​धि।
पांगी में नौनिहालों के स्वास्थ्य किया जा रहा खिलवाड़
विज्ञापन

प्रधान और उपप्रधान ने स्कूल का किया निरीक्षण, मिला एक्यपायर नमक
प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी करेंगे अब मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। शिक्षा विभाग स्कूलों में मिड-डे मील में छोटे बच्चों को पोषण आहार के नाम पर बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। शिक्षा खंड पांगी के दायरे में आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमार के छोटे बच्चों को एक साल पहले एक्सपायर हो चुके नमक को परोसा जा रहा है। मामला संज्ञान में उस समय आया, जब पंचायत प्रधान सिरजुम और उप प्रधान मान सिंह ठाकुर ने गत सोमवार को स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल के मिड-डे मील के राशन में एक साल पहले एक्सपायर हो चुके नमक के पैकेट बरामद हुए हैं। पंचायत प्रधान ने इस पर कार्रवाई करते हुए पांगी प्रशासन को अवगत करवा गया। साथ ही एसएमसी अध्यक्ष महेश्वर सिंह को भी मौके पर बुलाया गया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अपनी गलती मानने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। कई बार इस संबंध में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से शिकायत भी की है।
अभिभावकों ने बताया कि नमक पैकेट 07 जुलाई 2022 को पैक किए गए हैँ। नमक का पैकेट जून 2023 तक ही वैध था लेकिन अब जुलाई 2024 का चल रहा है। ऐसे में नमक को एक्सपायर हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन शिक्षा विभाग की लापरवाही से आज भी 35 के करीब बच्चों को वही नमक परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमार में मौजूदा समय में 35 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को पोषण युक्त आहार देने संबंधी बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन, जनजातीय क्षेत्र पांगी में शिक्षा विभाग के ये दावे हवा हवाई प्रतीत हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुमार में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी पांगी कर्मचंद ने बताया कि स्कूल में इंस्पेक्शन करने की ड्यूटी एसएमसी अध्यक्ष की रहती है। कहा कि एसएमसी अध्यक्ष की ओर से जानकारी देने पर उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। लेकिन, इस प्रकार का मामला उनके पास नहीं पहुंचा है। बताया कि अब मामला ध्यान में लाया गया है। इसको लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा ज्ञान चंद ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। बताया कि मिड-डे मील की इंचार्ज व शिक्षा खंड अधिकारी पांगी को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने के आदेश जारी किए जाएंगे। कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

उप मंडल दंडाधिकारी पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया कि मिड-डे मील इंचार्ज समेत विभाग के बड़े अधिकारियों को स्कूल में जांच करने व इंस्पेक्शन के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed