{"_id":"66d988154e33e6de190a8125","slug":"expired-food-items-thrown-on-the-banks-of-ravi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-132437-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रावी किनारे फेंक दिए एक्सपायर खाद्य पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रावी किनारे फेंक दिए एक्सपायर खाद्य पदार्थ
विज्ञापन
बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा, नदी का पानी भी होगा दूषित
प्रशासन लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ नहीं कर रहा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती करियां पंचायत में रावी नदी के किनारे भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पाद फेंके गए हैं जो क्षेत्र में महामारी फैलने का कारण भी बन सकते हैं। इन एक्सपायर हो चुके खाद्य उत्पादों को वहां पर विचरण करने वाले दुधारू और अन्य मवेशी खा रहे हैं। इससे मवेशी बीमार भी हो सकते हैं। ऐसे में उन दुधारू पशुओं का दूध पीने वाले लोग भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। हैरानी इस बात की है कि कोई भी विभाग सड़क किनारे रावी तट पर एक्सपायर खाद्य उत्पाद फेंकने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे यही लगता है कि सरकारी विभागों को लोगों की सेहत से कोई लेना-देना ही नहीं है। दुकानदार अपनी दुकानों के स्टोर में जो भी खाद्य उत्पाद एक्सपायर हो रहे हैं, उनको खुले में फेंक रहे हैं। जबकि, ऐसा करने से जहां पर्यावरण प्रदूषित होगा तो वहीं क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
करियां में वन विभाग की चेक पोस्ट के साथ भडियां कोठी को जाने वाली सड़क के किनारे ये एक्सपायर डेट के खाद्य उत्पाद फेंके गए हैं। इस सड़क से तीन पंचायतों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। साथ ही इन पंचायतों के मवेशियों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। इतना ही नहीं बारिश होने पर ये एक्सपायर खाद्य उत्पाद रावी नदी के पानी को भी दूषित कर सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि खाद्य उत्पादों की देखरेख का जिम्मा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग का रहता है। इसलिए एक्सपायर खाद्य पदार्थों को खुले में फेंकने के मामले में संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा जिससे इन उत्पादों को फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।