{"_id":"6ab6aa3a5a6c9bb2a40ae333","slug":"expansion-of-lighting-in-dalhousies-wards-work-on-installing-new-streetlights-accelerated-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197915-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी के वार्डों में रोशनी का विस्तार, नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी के वार्डों में रोशनी का विस्तार, नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेज
Fri, 25 Sep 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को दी गति, गलियों और रास्तों में बढ़ेगी प्रकाश व्यवस्था
अध्यक्ष वंदना चड्ढा बोलीं, शहर के विकास में पूरी टीम जुटी, यह तो अभी शुरुआत है
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में नगर परिषद की ओर से विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य जारी है।
नगर परिषद की टीम अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लाइटें स्थापित करने में जुटी है। इससे वार्डों की गलियों और रास्तों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनहित से जुड़े अन्य कार्यों को भी गति दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारियों और संबंधित टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारी लगातार धरातल पर काम कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ सार्वजनिक क्षेत्रों के रखरखाव, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
नई स्ट्रीट लाइट लगने से विभिन्न वार्डों में रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से शहर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही भी सुगम होगी।
अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने कहा कि विकास कार्यों का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी नगर परिषद और कर्मचारियों की मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए टीम भावना के साथ लगातार काम किया जा रहा है और मौजूदा कार्य अभी शुरुआत हैं। नगर परिषद का उद्देश्य डलहौजी को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाना है।
स्थानीय निवासी अजय, विनोद, विक्रांत, परमजीत और अन्य लोगों ने नगर परिषद की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को रात के समय काफी सुविधा मिलेगी।