{"_id":"64a30bb8dc050287c405e9f5","slug":"executive-engineer-arrived-to-investigate-coal-tar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2406-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तारकोल की जांच करने पहुंचे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तारकोल की जांच करने पहुंचे अधिशासी अभियंता
Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। बन्नी-तरेला मार्ग पर बिछाई जा रही तारकोल की जांच करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने तारकोल कार्य की पूर्ण रूप से जांच की। भरमौर के विधायक ने रविवार को तारकोल बिछाने के कार्य में अनियमितता बरतने के आरोप लगाए थे और तारकोल से भरे हुए दो टिपर भी वापस भेज दिए थे। विधायक ने टिपर में लदी तारकोल के ऊपर चढ़कर तापमान को लेकर सवाल उठाए थे और मौके पर अधिकारियों को वीडियो कॉल करके ठेकेदार की कारगुजारी से अवगत करवाया।
विधायक का वीडियो जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में काफी तेजी के साथ वायरल हुआ। इसको लेकर समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुईं। इसके चलते सोमवार को अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए बन्नी-तरेला मार्ग पर पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्य की गुणवत्ता जांची और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क में किए जा रहे कार्य की बारीकी से जांच पड़ताल करें। यदि ठेकेदार कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि विधायक ने तारकोल की ऊपरी परत को चेक किया था जबकि तापमान का सही अनुमान तारकोल की निचली परत से चलता है। फिर भी इस मामले की पूर्ण रूप से जांच की जा रही है।