{"_id":"6952b5cbeb1870a58100b12b","slug":"exams-begin-entire-mbbs-batch-missing-chamba-news-c-399-1-sml1046-409212-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: परीक्षाएं शुरू, एमबीबीएस का पूरा बैच गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: परीक्षाएं शुरू, एमबीबीएस का पूरा बैच गायब
Mon, 29 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही परीक्षा से 2021 का एमबीबीएस बैच गायब है। 15 दिसंबर को उनकी परीक्षाएं शुरू हुई थी, जो कि 31 दिसंबर तक चलेंगी। अभी तक इस परीक्षा में 2021 बैच के प्रशिक्षु नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है।
हालांकि यह परीक्षा यूनिवर्सिटी की नहीं होती, लेकिन एनएमसी के तहत इस परीक्षा को देना सभी प्रशिक्षुओं के लिए अनिवार्य होता है। यह सोचने का विषय है कि पूरा बैच बिना परीक्षा दिए कहां चला गया, सूत्रों के मुताबिक प्रशिक्षु परीक्षा को छोड़ अपने घरों में चले गए हैं।
ऐसी परीक्षाओं में शामिल नहीं होने से प्रशिक्षुओं के भविष्य पर भी खतरा पैदा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन किसी कारणवश 2021 बैच के प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। अब प्रशासन उनकी इस कमी को कैसे पूरा करता है यह सोचने का विषय है। एक तरफ जहां इसमें प्रशिक्षुओं की लापरवाही दिख रही हो तो वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि 2021 का बैच परीक्षा से नदारद है। इसकी जांच की जा रही है।