Chamba: भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से ईवीएम मशीनों को पांगी के किलाड़ पहुंचाया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित पहुंच दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचा दी गईं। इससे पहले मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित पहुंच दी गई हैं। बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं।
मशीनों को सुबह स्ट्रांग रूम भरमौर से सड़क मार्ग के जरिये जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड तक पहुंचाया गया, जहां से एक बड़े हेलिकॉप्टर की सहायता से उपमंडल मुख्यालय किलाड़ (पांगी) ले जाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीनों को तहसीलदार कार्यालय भवन किलाड़ में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है तथा ईवीएम को ले जाते समय भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि 1 जून को मतदान के बाद 2 जून को हेलिकॉप्टर के जरिये इन ईवीएम मशीनों को चंबा पहुंचाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.