Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Everything reduced to ashes in the Sanghani fire incident; 100% loss recorded.

Chamba News: संघणी अग्निकांड में सब कुछ राख, 100 फीसदी नुकसान दर्ज

Thu, 26 Nov 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Nov 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Everything reduced to ashes in the Sanghani fire incident; 100% loss recorded.
संघणी अग्निकांड में सब कुछ राख, 100 फीसदी नुकसान दर्ज
विज्ञापन

मकान, दुकानें, मेडिकल स्टोर और किराये के कमरे जले, 10 से 60 लाख रुपये तक आंकी गई क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। संघणी बाजार अग्निकांड में प्रभावित परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मकान, दुकानें, स्टोर, मेडिकल स्टोर, किराये के कमरे और उनमें रखा सामान पूरी तरह नष्ट हुआ है। सभी प्रभावितों का नुकसान 100 फीसदी आंका गया है। कई परिवारों की घरेलू और व्यापारिक संपत्ति भी आग की भेंट चढ़ गई।
राजस्व विभाग के आकलन के मुताबिक, रणधीर सिंह पुत्र हेमराज निवासी सकोह के चादरपोश स्टोर और उसमें रखे सामान के जलने से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जखला निवासी लेखराज पुत्र मीना राम का तीन मंजिला मकान और दुकान जलने से 45 लाख रुपये, जबकि अशोक पुत्र मीना राम को 50 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

नरेंद्र और सुधीर कुमार पुत्र हेमराज निवासी जखला का दो मंजिला चादरपोश भवन, मेडिकल स्टोर, सामान और वाहन जलने से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। कमलेश कुमार पुत्र हेमराज के दो मंजिला मकान के जलने से 15 लाख रुपये की क्षति आंकी गई है। मोहम्मद हनीफ पुत्र नजीर मोहम्मद की दुकान का सामान जलने से छह लाख और कुलदीप सिंह पुत्र सुरेश कुमार के पक्के मकान के कमरे जलने से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवप्रसाद पुत्र जोबनंद का दो मंजिला चादरपोश मकान और उसमें रखा सामान जलने से छह लाख रुपये की क्षति हुई। किराये पर दुकान चलाने वाले रियाज मोहम्मद का 23 लाख और नूर मोहम्मद का 60 लाख रुपये का सामान जल गया। अन्य प्रभावितों को भी दुकानों, सामान, तीन मंजिला स्लेटपोश मकान, किराये के कमरों, गोशाला और खोखे के जलने से नुकसान हुआ है।

प्रभावितों को फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये दिए गए हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है। प्रभावितों को फिलहाल फौरी राहत दी गई है और शेष सहायता भी जल्द आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed