फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Everyone's mind was captivated by the presentation of the song Mere Ghar Ram Aaye Hain.

Chamba News: मेरे घर राम आए हैं गीत की प्रस्तुति से मोहा सबका मन

Sat, 28 Sep 2024 09:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Everyone's mind was captivated by the presentation of the song Mere Ghar Ram Aaye Hain.
आदर्श दयानंद मठ स्कूल के वा​र्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते स्कूली नौनिहाल।
चंबा। महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चंबा में 30वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आईपीएस शिवानी मैहला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सर्वप्रथम आमंत्रितों का मंत्रोच्चारण के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रों से की गई। विद्यालय की चेयरपर्सन करुणा शर्मा ने उत्सव में उपस्थित अतिथियों को संबोधित किया।
दयानंद मठ प्रबंधक आचार्य ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी की जुबानी महर्षि दयानंद सरस्वती की कहानी कविता स्वरूप प्रस्तुत की गई। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने नृत्य पेश किया। भनोता के विद्यार्थियों ने मेरे घर राम आए हैं गीत पर प्रस्तुति दी। साच विद्यालय के नन्हें-नन्हें बच्चों ने भी अपना नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों तनिका, आयुष धीमान, आदित्य शर्मा, शिवेश, तनिष्का और यशस्वी को छात्रवृत्ति से सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वामी सुमेधानंद छात्रवृत्ति एवं ऋषि कुमार छात्रवृत्ति से मेधावी छात्रों आद्रीजा गौतम, गीतांश शर्मा, चिंतन, शिवम, साईं हेदया ठाकुर और अद्वैता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लड़कों ने पिरामिड का प्रदर्शन कर सबका मन मोहा। दूसरी और छठी कक्षा की छात्राओं ने योग के माध्यम से संयम, संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed