{"_id":"669e9e7906f9b4c2da0cceee","slug":"everyone-is-liking-the-minjar-made-of-silk-threads-and-pearls-chamba-news-c-88-1-cmb1002-129490-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सबको भा रही रेशम के धागों, मोतियों से बनी मिंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सबको भा रही रेशम के धागों, मोतियों से बनी मिंजर
Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बेचने के लिए रखी गई मिंजर।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर उत्सव को लेकर शहर के बाजार सज गए हैं। सफेद मोतियों और रेशम के धागों से बनी मिंजर दुकानों में बिकने के लिए पहुंच गई हैं। अलग-अलग किस्म की मिंजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मिंजर की कीमत 20 से 50 रुपये तक है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का आगाज 28 जुलाई से होगा, लेकिन इससे पहले ही स्थानीय बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। मिंजर तैयार करने वाले लोगों का कहना है कि हर वर्ष मिंजर मेले में इसकी बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा कि रेशम के धागों और सफेद मोतियों की मिंजर तैयार करने में बहुत समय लगता है। इस बारीकी से काम करना पड़ता है। वे दो माह पहले ही इन्हें बनाने में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि रेशम की डोरी से बनाई मिंजर को ज्यादातर पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उधर, बहनें अपने भाइयों को मिंजर बांधती हैं। इस त्योहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बहनों की ओर से भाइयों को मिंजर बांधने की परंपरा जिले में सदियों से चली आ रही है। मिंजर मेले के आगाज से एक सप्ताह पहले ही बाजार सज गया है। दुकानदार हर जगह मिंजर बेचने के लिए दुकानें लगाते हैं। सोमवार को मुख्य चौक और पुराने बस स्टैंड में मिंजर बिकने के लिए सजा दी गई हैं।
--