{"_id":"6af9e1d6c62dc6812d004702","slug":"every-street-in-chamba-will-be-under-the-surveillance-of-a-third-eye-chamba-news-c-399-1-sml1003-553375-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा की हर गली पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा की हर गली पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा
विज्ञापन
नगर परिषद के 11 वार्डों में 22 नए सीसीटीवी लगाने की तैयारी, वीडियो के साथ आवाज भी होगी रिकॉर्ड
चौगान से हरदासपुरा तक बढ़ेगा निगरानी का दायरा, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगेंगे कैमरे
रिंपी ठाकुर
चंबा। शहर में अब किसी वारदात के बाद सिर्फ तस्वीरें खंगालने तक जांच सीमित नहीं रहेगी। घटनास्थल के आसपास की आवाजें भी रिकॉर्ड करने की व्यवस्था की जा रही है।
नगर परिषद चंबा ने शहर के सभी 11 वार्डों में 22 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन कैमरों में वीडियो के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी। इससे किसी घटना के दौरान दृश्य के साथ आसपास की आवाजें भी दर्ज हो सकेंगी।
योजना के तहत चौगान, सपड़ी, चौंतड़ा, जनसाली, जुलाहखड़ी, सुराड़ा, सुल्तानपुर, हटनाला, कसाकड़ा, धड़ोग और हरदासपुरा वार्ड में दो-दो कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के लिए ऐसे स्थानों का चयन होगा, जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती है या चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। संवेदनशील क्षेत्रों के साथ सभी वार्डों को निगरानी के दायरे में लाने की योजना है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्थान चिह्नित करने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी वार्डों में कैमरे लगाने की जरूरत महसूस की गई है। नए कैमरों में ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी रखी जाएगी, ताकि किसी घटना के समय आवाज और दृश्य दोनों उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल से चोरी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। जल्द ही आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।