फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even the rain could not hold them back; devotees reached the Mother's shrine carrying the *Jatar*.

Chamba News: बारिश भी नहीं रोक पाई कदम, जातर लेकर माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Even the rain could not hold them back; devotees reached the Mother's shrine carrying the *Jatar*.
शारदीय नवरात्र के पहले दिन कस्से वाली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

हवन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जयकारों के बीच निभाई धार्मिक परंपरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आसमान से बरसती बूंदें और रास्तों की मुश्किलें भी श्रद्धालुओं की आस्था के आगे छोटी पड़ गईं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु जातर लेकर पैदल ही कस्से वाली माता के दरबार पहुंचे।

बारिश के बीच मंदिर में माता के जयकारे गूंजते रहे और भक्तों ने शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के शुभारंभ पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम खराब होने के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। जातर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधिवत हवन करवाया और धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी देवी चंद ने बताया कि बारिश के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। जातर लेकर पहुंचे भक्तों का विधिवत हवन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed