फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Even police could not get the lock opened, employees returned empty handed

Chamba News: पुलिस भी नहीं खुलवा पाई ताला, खाली हाथ लौटे कर्मचारी

Sat, 26 Oct 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Oct 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Even police could not get the lock opened, employees returned empty handed
ग्रोहण-प्रथम विद्यालय में अ​भिभावकों से चर्चा करते पुलिस अ​धिकारी।
सलूणी (चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्रोहण-1 के गेट का ताला खुलवाने के लिए शनिवार को पहुंचे पुलिस बल को खाली हाथ लौटना पड़ा। अभिभावक विद्यालय परिसर के रास्ते में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया है कि जब तक विद्यालय में स्थायी अध्यापक नहीं आ जाते, तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और न ही गेट का ताला खोलेंगे। अभिभावकों ने शनिवार को भी डेपुटेशन पर जेबीटी अध्यापक और नेट्स के तहत भेजे एक ट्रेनी शिक्षक को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया। डेपुटेशन पर पहुंचे शिक्षकों को स्कूल परिसर के बाहर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार, महिंद्र कुमार, अशोक कुमार, मदन लाल, रेखा देवी, रत्तो देवी और नरेश कुमार ने बताया कि ग्रोहण-प्रथम विद्यालय को विभाग ग्रोण -द्वितीय स्कूल से तीन दिन, भडनौता स्कूल से तीन दिन और जलोई स्कूल से तीन दिन के लिए अध्यापक को भेजा जाता है। 60 दिन तक इन अध्यापकों ने डेपुटेशन पर बच्चों को पढ़ाया। बताया कि अभिभावक स्थायी अध्यापक की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा नहीं किया जा गया का है। स्कूल में प्री प्राइमरी में 27 और पहली से पांचवीं कक्षा तक 33 विद्यार्थी हैं। विभाग स्थायी अध्यापकों की तैनाती नहीं कर रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसी के चलते अभिभावकों ने पुलिस जवानों के साथ डेपुटेशन पर पहुंचे अध्यापकों को स्कूल परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। कहा कि जब तक स्कूल में दो स्थायी शिक्षक तैनात नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किहार थाना प्रभारी अनिल वालिया ने बताया कि पुलिस जवानों को मौके पर भेजा गया था। एसएमसी और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वे बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जब तक नियमित अध्यापकों की तैनाती नहीं होती, वे आंदोलन से नहीं हटेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed