फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Equal pay to drivers and operators

चालकों-परिचालकों को मिले एक समान वेतन

Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Equal pay to drivers and operators
चंबा। राजकीय-अर्द्ध राजकीय चालक और परिचालक महासंघ जिला चंबा के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए और उन्हें एक समान वेतन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान कुलदीप कश्यप, महासचिव महिंद्र कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान संजीव कुमार ने उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत चालकों का वेतनमान एक समान नहीं है। इसके बारे में सरकार को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। बताया कि सचिवालय में तैनात चालकों का वेतनमान अलग है और एचआरटीसी, बिजली बोर्ड और निगम के चालकों का वेतन अलग है। कुछ विभागों में चालकों को पदोन्नति भी दी जा रही है जबकि अन्य विभागों में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालकों को एक समान वेतनमान दिया जाए। साथ ही 15 साल की नियमित सेवा पूरी करने के बाद विभागीय क्रियाकलापों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed