Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ensure timely and quality use of budget: Negi

बजट का समय पर और गुणवत्ता के साथ उपयोग करें सुनिश्चित : नेगी

Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ensure timely and quality use of budget: Negi
पांगी (चंबा)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को पांगी उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उन्हें आवंटित बजट का समय पर और गुणवत्ता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे। बैठक में मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा अब तक 25 लाख की लागत से सोलर फेसिंग परियोजनाएं क्रियान्वित की जा चुकी हैं, जिससे करयास, साच समेत अन्य गांवों के 15 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हुआ है।
विज्ञापन

मंत्री ने बागवानी विभाग को कृषि और वन विभाग के साथ समन्वय कर विभिन्न स्थानों पर बैरियर स्थापित करने और उत्पादन का आकलन करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य के लिए ठोस कार्य योजनाएं बनाई जा सकें। मनरेगा के तहत काम पर मंत्री ने कहा कि हर काम मांगने वाले को नियमानुसार रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। साथ ही जल शक्ति विभाग को मिंधल माता मंदिर के लिए जल आपूर्ति योजना का कार्य जल्द शुरू करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को लाडा योजना के तहत एक एंबुलेंस स्वीकृत की गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं पर दो वर्ष से अधिक समय से कार्य लंबित है, उनके ठेकेदारों के अनुबंध रद्द किए जाएं और कार्यों को पुनः आवंटित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने की स्वीकृति दी गई। बैठक की कार्यवाही का संचालन मंडल अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास पांगी, रमन घरसंगी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed