{"_id":"69c80a9436add1d806005502","slug":"ensure-proper-arrangements-before-opening-of-kartik-swami-temple-kugatis-doors-chamba-news-c-88-1-ssml1004-178664-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर कुगति के कपाट खुलने से पहले पुख्ता करें व्यववस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर कुगति के कपाट खुलने से पहले पुख्ता करें व्यववस्था
Sat, 28 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
चौरासी व्यापार मंडल ने कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को सौंपा मांगपत्र
कहा- कपाट खुलने के दौरान उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन करे व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर कुगति के कपाट बैसाखी पर्व पर खुलने से पहले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था सुचारू बनाने के उद्देश्य से चौरासी व्यापार मंडल भरमौर ने कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को मांग पत्र सौंपा।
व्यापार मंडल ने बताया कि कपाट खुलने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करे।
पार्किंग स्थल चिह्नित करने, कुगति मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने, मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की जाए। मंदिर परिसर में शौचालयों की नियमित सफाई, स्वच्छता बनाए रखने, बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने और कपाट खुलने के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी की नियुक्ति करने की भी मांग उठाई है। चौरासी व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। चौरासी व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आजाद जरियाल, तिलक शर्मा, पवन पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, वरिष्ठ सदस्य मिलाप पटियाल, जोन प्रभारी अभिलाष पटियाल, राजू शर्मा और महिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--