फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Encroachments cleared from Balu to Pakkatala Road.

Chamba News: बालू से पक्काटाला मार्ग तक हटाया अतिक्रमण

Fri, 17 Apr 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Encroachments cleared from Balu to Pakkatala Road.
बालू- पक्काटाला मार्ग पर अवैध कब्जे को हटाती जेसीबी:
पुलिस के साथ नगर परिषद की टीम ने टीन के शेडों पर चलाया पीला पंजा
विज्ञापन

अतिक्रमण से सड़क सिकुड़ने के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही थीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को बालू से पक्काटाला मार्ग तक अभियान चलाया।
पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से खड़ी की गईं रेहड़ियों और टीन के शेडों पर पीला पंजा चला जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में था। कुछ लोगों ने टीन लगाकर रेहड़ियों को स्थायी रूप दे दिया था। इससे सड़क सिकुड़ गई और आमजन को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद आखिरकार नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही अवैध रेहड़ी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नितिका ठाकुर ने बताया कि बालू से पक्काटाला तक बड़ी संख्या में टीन और रेहड़ियों के जरिये अवैध कब्जा किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की गई है। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा इस तरह की गतिविधि सामने आई तो उससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed