फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   employes demand for salary and regularity

चंबा में आउटसोर्स कर्मचारियों ने की अनुबंध बनाने की मांग

Sun, 07 Feb 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 07 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
employes demand for salary and regularity

 स्थानीय परिधि गृह चंबा में आउटसोर्स कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान राजेश कुमार ने की। बैठक के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही 21 फरवरी को युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के साथ की जाने वाली बैठक पर चर्चा की गई।

विज्ञापन



संघ के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी अनुबंध में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन


 इसके अलावा अभी तक सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति बनाने का आश्वासन तक नहीं दिया गया है। उन्होंने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे 21 फरवरी को शिमला में होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर तुनेश कौर, हरीश सिंह, सुधीर सिंह, रुचिका, रीतिका, रीता, कुकी, अजय, विकास सिंह, ललित, हेमराज, विकास कुमार, वरुण कुमार, मोनू, सोनू और सुनील उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed