फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employee injured in landslide admitted to medical college.

Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आने से घायल कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sat, 25 Jul 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Employee injured in landslide admitted to medical college.
गत दिनों शाम छह बजे खड़ामुख के समीप चमेरा तीन बांध के ऊपर पहाड़ी से हुआ था भूस्खलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खड़ामुख स्थित एनएचपीसी चमेरा चरण तीन परियोजना के बांध के समीप हुए भूस्खलन में घायल एक कर्मचारी को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। गत दिन शाम छह बजे खड़ामुख के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हुआ।

इससे तीन कर्मी घायल हो गए। दो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। एक घायल कर्मचारी को चंबा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया है। जिस वक्त भूस्खलन हुआ तो उस समय करीब 25 लोग मौजूद थे। भूस्खलन की आवाज सुन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घायल की पहचान कार्तिक चौणा पुत्र सुदर्शन चौणा निवासी मोहल्ला सपड़ी के रूप में हुई। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को दे दी गई है। प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed