{"_id":"69dd27ddc26ce822a90e9c5e","slug":"emergency-health-services-to-be-available-at-kartik-swami-temple-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180275-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर में मिलेंगी आपात स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कार्तिक स्वामी मंदिर में मिलेंगी आपात स्वास्थ्य सेवाएं
Mon, 13 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच चुकी है। सोमवार और मंगलवार को यह टीम इमरजेंसी सेवा के लिए तैनात रहेगी।
टीम में डॉ. चंद्रेश, वार्ड सिस्टर चंपा, फार्मासिस्ट कन्हैया, नवनीत, चतुर्थ श्रेणी रमेश और बिट्टू शामिल हैं। 14 अप्रैल को कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान जिला चंबा सहित प्रदेश भर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनकी सुविधा के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को यह निर्देश दिए थे कि वहां एक स्वास्थ्य टीम भी उपलब्ध की जाए। बीएमओ डॉ. दीपेश ने बताया कि उनकी टीम मंदिर में पहुंच चुकी है। मंगलवार को भी इमरजेंसी सेवा के लिए वहां मौजूद रहेगी। संवाद