{"_id":"69f4deff543676f1520408d5","slug":"embankment-constructed-near-sultanpur-helipad-vehicles-begin-plying-on-the-national-highway-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182159-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुल्तानपुर हेलीपैड के पास लगा डंगा, एनएच पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुल्तानपुर हेलीपैड के पास लगा डंगा, एनएच पर दौड़ने लगे वाहन
Fri, 01 May 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 01 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से हेलीपैड की तरफ से शुरू की आवाजाही
वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को मिली राहत, अब नहीं लगेगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हेलीपैड के समीप धंसे हाईवे पर डंगे का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से एनएच से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
इससे वाहन चालकों समेत लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दो सप्ताह पहले सुल्तानपुर हेलीपैड के समीप हाईवे का हिस्सा धंस गया था। इससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई थी। वैकल्पिक तौर पर वाया कॉलेज रोड वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई गई। इससे जाम की समस्या पैदा हुई। जाम में करीब आधा घंटा लोग रोजाना फंस रहे थे। लिहाजा, एनएच प्राधिकरण की ओर से इस कार्य को प्रमुखता और तेजी से किया है। इससे अब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, बबलू कुमार, शम्मी कुमार, करण कुमार और अरुण ने बताया कि डंगे का कार्य पूरा होने से अब जाम की समस्या से राहत मिली है। अब हाईवे पर वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि हाईवे पर डंगा लगा दिया गया है। वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी है।
--