फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eligibility will end if e-KYC is not done, benefits of schemes will not be available

Chamba News: ई-केवाईसी न करवाने पर खत्म होगी पात्रता, योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Eligibility will end if e-KYC is not done, benefits of schemes will not be available
चंबा। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवानी होगी। इस संदर्भ में बोर्ड ने आदेश जारी कर किए हैं। आदेशों के मुताबिक बोर्ड में पंजीकृत कामगारों को हर हाल में ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर कामगार ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उनकी पात्रता रद्द हो जाएगी। बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद पंजीकृत कामगारों को मिलने वाली सुविधाओं को जारी रखना है। बिना ई-केवाईसी के कामगारों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में करीब 16,000 सक्रिय कामगार पंजीकृत हैं। मगर अब तक महज चार हजार कामगारों की ही ई-केवाईसी हुई है, जबकि अन्य कामगारों ने अभी तक ई-केवाईसी करवानी जरूरी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


ऐसे करवाएं ई-केवाईसी
सभी पंजीकृत कामगार अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना आधार नंबर अपने मोबाइल नंबर से लिंक करवाएं, ताकि ई-केवाईसी करना सुनिश्चित बनाई जा सके।

अब तक चार हजार कामगारों ने ही ई-केवाईसी करवाई है। चंबा में बोर्ड के तहत 16 हजार कामगार पंजीकृत हैं। स्वेता कुमारी, जिला श्रम कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed