फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity restored in Padhar Panchayat after 22 days

Chamba News: पधर पंचायत में 22 दिन बाद बहाल हुई बिजली

Fri, 20 Sep 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Sep 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Padhar Panchayat after 22 days
तीसा (चंबा)। पधर पंचायत में 22 दिन बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली बोर्ड ने उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। पिछले 22 दिन से सौ परिवार अंधेरे में रातें काट रहे थे। 22 दिन पहले पधर पंचायत में ट्रांसफार्मर जल गया था।
विज्ञापन

इससे दुधरा, भगसेरी और अल्याणी आदि गांवों में अंधेरा पसर गया था। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गईं। बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती रही है। वहीं, गृहिणियों को भी अंधेरे में ही रात का खाना पकाना पड़ता था। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को इस समस्या बारे सूचित किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों में लतीफ मोहम्मद, नजीर मोहम्मद, यशपाल, खेम राज, मोहन लाल और रमेश कुमार का कहना है कि बीस दिन तक पधर पंचायत के तीन गांवों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली बोर्ड को अवगत करवाने के बाद आखिरकार 25 केबी क्षमता का मरम्मत करवा कर पहुंचाए गए ट्रांसफार्मर को ग्रामीणों की मदद से स्थापित करवाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपमंडल तीसा के कार्यवाहक सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पधर में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed