फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity remained shut for the whole day due to the fall of 33 KV line pole in Sahla.

Chamba News: साहला में 33 केवी लाइन का खंभा गिरने से पूरा दिन बिजली रही बंद

Thu, 21 Sep 2023 10:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for the whole day due to the fall of 33 KV line pole in Sahla.
सिहुंता (चंबा)। भटियात की ग्राम पंचायत खदेट के गांव साहला में तेज हवा चलने के कारण एक बिजली पोल गिर गया। इसके चलते करीब 25 पंचायतों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह वाक्या बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। गनीमत यह रही कि कोई बिजली पोल के पास नहीं था। अन्यथा अप्रिय घटना हो सकती थी। इस बारे में सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार बिजली गुल होने के चलते करीब 25 पंचायतों की 30,000 की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किशोरी लाल, हंस राज, भूूषण, अविनाश और जगदीश कुमार का कहना है कि बुधवार को बिजली के इंतजार में पूरा दिन बीत गया। उन्हंे इस दौरान काफी परेशानी हुई। हालांकि, बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे रहे। बताया कि गर्मी के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हुई। इसके अलावा दुकानदारों सहित सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर का कहना है कि बोर्ड के कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शाम तक व्यवस्था को सुचारू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed