{"_id":"6596e5168dae9b144b01f3b8","slug":"electricity-production-halted-in-sach-power-project-darkness-in-14-panchayats-of-pangi-for-four-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15825-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साच पावर प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन रुका, पांगी की 14 पंचायतों में चार दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साच पावर प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन रुका, पांगी की 14 पंचायतों में चार दिन से अंधेरा
Thu, 04 Jan 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में 900 किलोवाट क्षमता के साच पावर हाउस में विद्युत उत्पादन चार दिन से ठप पड़ा है।
इसका कारण पावर हाउस में संचालित होने वाली 450-450 किलोवाट क्षमता की दोनों मशीनों में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। एक जनवरी से विद्युत उत्पादन ठप होने से पांगी की 14 पंचायतों फिंडरू, करयूनी, साच, फिंडपार, सेंचू, मिंधल, कुमार, परमार, रैई और चस्क भटोरी इत्यादि में बिजली बंद है। इससे पांगीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि लचर व्यवस्था के चलते पांगीवासियों को हर पल परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने आवासीय आयुक्त से लचर व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का आग्रह किया है। जनजातीय क्षेत्र सर्दी के मौसम में छह माह के लिए देश-दुनिया से कट जाता है। पिछले साल मई में भी बर्फबारी का दौर चलता रहा। अब पांगी के साच स्थित पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद होना लोगों की परेशानियों को बढ़ाने का ही काम कर रहा है। लोगों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए किलाड़ मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि एक जनवरी से तकनीकी खराबी आने के कारण दोनों मशीनें बंद पड़ी हैं। मरम्मत के लिए इन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है।
--