फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity of Medical College Chamba, School and Forest Department Office will be cut.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा, स्कूल और वन विभाग कार्यालय की कटेगी बिजली

Fri, 20 Dec 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electricity of Medical College Chamba, School and Forest Department Office will be cut.
चंबा। बिजली बिलों की लंबित अदायगी के कारण अब शहर के सरकारी स्कूलों, मेडिकल कॉलेज और वन विभाग के कार्यालयों में बिजली का संकट खड़ा हो सकता है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने बकायादारों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अस्थायी कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्थायी तौर पर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। विद्युत उपमंडल चंबा-प्रथम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों पर चार लाख रुपये, मेडिकल कॉलेज चंबा पर 2.50 लाख रुपये और वन विभाग पर 1.50 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली बोर्ड ने इन विभागों के प्रमुखों को कई बार नोटिस भेजे थे, लेकिन अब तक बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में बोर्ड ने इसके अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

अगर 15 दिनों के भीतर बिलों का भुगतान नहीं किया जाता, तो इन विभागों के कार्यालयों के विद्युत कनेक्शन स्थायी तौर पर भी काटे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अस्थायी कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन बहाली के लिए बिजली बिल के साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं में हडकंप मच गया है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन के निर्देश के बाद बोर्ड की टीमें भी अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के लिए फील्ड में उतर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी न करने से बोर्ड की बकाया राशि बढ़ती जा रही है। जिसके चलते अब सरकारी और निजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से समयानुसार अपने बिजली बिलों की अदायगी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed