फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity is going off again and again in four panchayats of Mahla.

Chamba News: मैहला की चार पंचायतों में बार-बार गुल हो रही बिजली

Sun, 12 May 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity is going off again and again in four panchayats of Mahla.
चंबा। विकास खंड मैहला की चार पंचायतों में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब एक साल से दिन में बार-बार बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन

इस बारे में विद्युत बोर्ड को भी कई बार अवगत करवाया गया, मगर आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप भी लगाया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैहला, दाड़वी, चड़ी और जांघी के अधिकतर गांवों में बिजली गुल हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रचंड धूप के दौरान भी बिजली आपूर्ति ठप पड़ रही है। इसे दुरुस्त करने के लिए बोर्ड के कर्मी काफी समय लगा रहे हैं।
विज्ञापन

--
बिजली बोर्ड बेहतर सुविधा देने के दावे तो करता है, मगर मैहला में बार-बार बिजली गुल हो रही है। इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
- उमेश ठाकुर
--
बोर्ड की ओर से दो जगह बिजली आपूर्ति करने की बात कही जा रही है। स्थायी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में परेशानियां हो रही हैं।
- जोगिंद्र सिंह
--
बिजली बोर्ड की ओर से बेहतर व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस कारण मैहला समेत अन्य पंचायतों को समस्याएं पेश आ रही हैं। बोर्ड आपूर्ति बेहतर करे।
- भुवनेश्वर शर्मा
--
बिजली बोर्ड के अधिकारी बिल तो समय पर भेज देते हैं, मगर समस्या के समाधान के लिए काफी समय लगा देते हैं। बोर्ड को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
- अमित शर्मा
--
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रंजीत शर्मा ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। कहा कि सोमवार को इस बारे में जांच की जाएगी और बेहतर व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed