फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity board awakened by the flame of the stove, light for the future

Chamba News: चूल्हे की लौ से जगा बिजली बोर्ड, भविष्य के लिए उजाला

Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity board awakened by the flame of the stove, light for the future
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत आती ग्राम पंचायत देहग्रां के तीन गांवों में तीन हफ्तों बाद अंधेरा छंट गया है। चूल्हे की लौ में पढ़ने के लिए मजबूर होने वाले इन गांवों के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए बिजली बोर्ड ने ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। इसके चलते विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे।
विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में बोर्ड को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर यह रहा कि दो दिन में ही बिजली बोर्ड की ओर से गांव में ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया है। ग्रामीण क्यूम खान, आयूब खान, जान मोहम्मद, सुरेंद्र कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि बिना बिजली के नौनिहाल चूल्हे की लौ के जरिये पढ़ाई कर रहे थे। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियां पेश आ रही थी। अब बिजली आपूर्ति बहाल होने से उन्होंने राहत की सांस ली है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अमित ठाकुर का कहना है कि इस बारे अवगत करवाया था। अब ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed