फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electricity bill counters will closed in Raipur, Kuddi and Lahru

रायपुर, कुड्डी और लाहड़ू में बिजली बिल काउंटर बंद

Wed, 07 Apr 2021 05:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
electricity bill counters will closed in Raipur, Kuddi and Lahru
electricity bill counters will closed in Raipur, Kuddi and Lahru
चुुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत रायपुर, कुड्डी और लाहड़ू के बिजली उपभोक्ताओं को अब ऑनलाइन या बोर्ड कार्यालय में आकर ही बिजली बिल जमा करवाना होगा। बोर्ड की ओर से इन क्षेत्रों में खोले गए बिजली बिल कैश काउंटर बंद कर दिए गए हैं। बोर्ड की ओर से डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता अपना बिल विभिन्न ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। अब विद्युत बोर्ड उपमंडल चुवाड़ी पूरी तरह लाइव ऑनलाइन हो चुका है। अब उन्हीं क्षेत्रों में काउंटर लगाए जाएंगे, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या रहेगी। शेष काउंटर भी जल्द बंद कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ता गूगल पे, पेटीएम, एचपीएसईबीएल ऐप, एसबीआई ऐप सहित अन्य ऐप्स से बिजली बिल जमा करवा सकते हैं। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन कैश काउंटरों को बंद कर दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन या चुवाड़ी स्थित कार्यालय में आकर बिजली बिल जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि कमजोर इंटरनेट वाली जगह कैश काउंटर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed