फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electric wires were hung on green trees instead of poles.

Chamba News: खंभों के बजाय हरे पेड़ों पर ही टांग दिए बिजली के तार

Wed, 07 Aug 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Electric wires were hung on green trees instead of poles.
चंबा। ग्राम पंचायत बख्तपुर के छतरूना गांव में बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरत की बात यह है कि हरे-भरे दरख्तों से बिजली के तारों को लटका दिया गया है।
विज्ञापन

इससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। पेड़ों पर तार लटके होने के कारण ग्रामीण चाह कर भी अपने माल-मवेशियों के लिए हरा चारा तक नहीं काट पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन से हरे दरख्तों से बिजली के तारों को हटाकर बिजली के खंभों से बिजली लाइनें गुजारने की गुजारिश की जा चुकी है लेकिन, हर बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन ग्रामीणों की समस्या की अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों सोभिया राम, मदन कपूर, निधिया राम, जैसी राम, पप्पू, बलदेव सिंह और सोनू आदि ने बताया कि गांव में वर्ष 2003-2004 में बिजली के तार बिछाए गए हैं। विद्युत बोर्ड प्रबंधन को उस दौरान भी ग्रामीणों ने बिजली के खंभों के माध्यम से लाइनें बिछाने का का आग्रह किया लेकिन, ग्रामीणों को जल्द बिजली के खंभे आने पर यहां से तारों को हटाने का हवाला दिया गया। इसके बाद से लेकर अब तक हरे-भरे दरख्तों से बिजली के तारों को नहीं हटाया जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों की वजह से यदाकदा पेड़ में करंट दौड़ गया तो मानवीय क्षति भी हो सकती है।
विज्ञापन



विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द बिजली के तारों को पेड़ों से हटाकर खंभों को स्थापित करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed