फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity cut in benikhet

बनीखेत में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान

Sat, 02 Jan 2021 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
electiricity cut in benikhet
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में शनिवार को बिजली की आंख मिचौनी से जहां स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ पंचायत घर में पंचायती चुनाव में नामांकन पत्र भरने पहुंचे उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आंख मिचौनी चलती रही। इसकी वजह से उम्मीदवारों को नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेजों की फोटो स्टेट करवाने में परेशानी पेश आई। साथ ही इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों को भी बिजली गुल होने से दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुनील कुमार, राकेश कुमार, मोहिंद्र कुमार, सतीश कुमार, रचना देवी, विनोद कुमार, अशोक कुमार, जनक कुमार, संजीव कुमार, नवीन कुमार और काका ने बताया कि सर्दियों से पहले बिजली बोर्ड बिजली लाइनों की मरम्मत करवाने के लिए बिजली के कट लगाता है। जिससे सर्दियों के मौसम में लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

मगर शनिवार को हल्की बारिश होने पर ही बनीखेत में बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिजली की आंख मिचौनी चल रही है। बर्फबारी होने पर लोगों को बिजली के बिना भी रहना पड़ सकता है। उन्होंने बिजली बोर्ड से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि तेज हवाएं चलने से बिजली के तार आपस में टकराने से बनीखेत में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। समस्या का निदान करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed