फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity bill paid offline in chamba

जिला में अब ऑफ लाइन भी होंगे बिजली बिल जमा

Sat, 09 May 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
electiricity bill paid offline in chamba
चंबा। जिल में अब उपभोक्ता ऑफ लाइन भी बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। कोविड-19 संकट में उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। विद्युत बोर्ड डलहौजी सर्कल के तहत मंडलों, सब डिविजनों में ये व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके तहत थर्मल स्कैनिंग के जरिये उपभोक्ता का तापमान जांच करने के बाद ही उसे बिलिंग रूम तक जाने की अनुमति मिलेगी। इस दौरान उपभोक्ता सहित कर्मचारियों को भी सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब हैं कि विद्युत बोर्ड सर्कल डलहौजी के तहत मंडल चंबा, डलहौजी और पांगी में पौने तीन लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। कोविड-19 संकट के चलते कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान विद्युत बोर्ड प्रबंधन द्वारा ऑफ लाइन के बजाए ऑनलाइन बिजली बिलों को जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में सिग्नल न होने और कई उपभोक्ताओं के पास एंडरॉयड मोबाइल फोन न होने से वे बिजली बिलों की अदायगी न हो पाने से चिंतित थे। ऐसे में अब विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं की चिंता का निदान करते हुए ऑफ लाइन बिजली बिलों की अदायगी करवाने की व्यवस्था कर दी है।
इसके तहत विद्युत मंडल चंबा के कार्यालयों में शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए स्थापित दो बिलिंग काउंटर हैं। बोर्ड ने कोविड-19 को लेकर विशेष ध्यान रखते हुए बोर्ड कार्यालय में एक-एक उपभोक्ता को आगे भेजा जा रहा है।
मुख्य गेट पर बोर्ड का तैनात कर्मचारी थर्मल स्कैनिंग के जरिये उपभोक्ता का तापमान मापता है। तापमान सामान्य आने पर उसके हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए जाते हैं। इसके बाद उसे बिलिंग काउंटर भेजा जा रहा है। यहां पर सामाजिक दूरी का पालन कर वह बिजली बिल की अदायगी कर पा रहा है।
विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि ऑफ लाइन बिलिंग बोर्ड ने शुरू की है। इसके तहत थर्मल स्कैनिंग करने, सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाने के बाद ही सामाजिक दूरी का पालन कर उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवा सकते हैं।

विद्युत बोर्ड के एसई रूमेल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए डलहौजी सर्कल के तहत चंबा, डलहौजी पांगी के मंडलों और सब डिविजनों में ऑफ लाइन बिलिंग को शुरू कर दिया गया है। बशर्ते उपभोक्ताओं को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed