फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Election rehearsal of polling officers held

Chamba News: मतदान अधिकारियों की चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित

Thu, 25 Apr 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Election rehearsal of polling officers held
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान अधिकारियों का चुनाव पूर्वाभ्यास वीरवार को राजकीय सहस्राब्दि बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में हुआ।
विज्ञापन

रिहर्सल कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने चुनाव अधिकारियों को अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाने और चुनाव आयोग की दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले सभी पहलुओं से अवगत करवाना है। इस दौरान एसडीएम चंबा की निगरानी में स्थापित किए गए डमी पोलिंग स्टेशन के माध्यम से मतदान अधिकारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान भी किया। चुनावी पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पुरुष, महिला, दिव्यांग व युवा चुनाव अधिकारियों सहित लगभग छह सौ चुनाव अधिकारी ने हिस्सा लिया। रिहर्सल कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चंबा अविनाश ने चलचित्र के माध्यम से मॉक पॉल एवं और बीवी पेट संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया उन्होंने अधिकारियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का उचित निवारण भी किया। डॉ. केहर सिंह द्वारा सभी उपस्थित मतदान अधिकरियों को ईवीएम व वीवी पैट की प्रक्रिया संबंधितविस्तृत जानकारी व हैंडस ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसकी अतिरिक्त नोडल अधिकारी अरुण सेठ के द्वारा एसएमएस आधारित पॉल डे मॉनटिरिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed