फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Election for BDC Chairperson and Vice-Chairperson could not be held in Mehla.

Chamba News: मैहला में नहीं हो पाया बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Election for BDC Chairperson and Vice-Chairperson could not be held in Mehla.
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बुलाई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक में एक भी बीडीसी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। इस कारण अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नहीं बन पाए। सहायक उपायुक्त मनमोहन सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए कुल सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी। करीब 14 सदस्यों का बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य था। कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। नियमानुसार पहली बैठक में कोरम पूरा न होने की स्थिति में अगली बैठक के लिए कम उपस्थिति की शर्त लागू होती है। अब अगली बैठक 27 जून को होगी। अगली बैठक में कुल सदस्यों के 50 प्रतिशत उपस्थित होने पर कोरम पूरा माना जाएगा। लगभग 11 सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed