फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   election

जिले में 323 पोलिंग स्टेशन बर्फबारी से प्रभावित

Fri, 01 Jan 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
election
चंबा। नगर निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधीश चंबा डीसी राणा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। डीसी राणा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। दस जनवरी को नगर निकाय के चुनाव होंगे। इसको लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पंचायती चुनाव तीन चरणों में करवाए जाएंगे। पहला चरण 17 जनवरी को होगा। इसमें 114 पंचायतों में चुनाव होंगे। 19 जनवरी को 112 पंचायतों में चुनाव होंगे। 21 जनवरी को 83 पंचायतों में चुनाव होंगे। जिला की 309 पंचायतों के मतदान के लिए 971 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 323 पोलिंग स्टेशन बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में चिह्नित किए गए हैं। जहां पर पोलिंग को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्ण व्यवस्था की गई है। बर्फबारी होने पर पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने को लेकर स्थानीय प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला में सबसे ऊंचाई वाला पोलिंग स्टेशन पांगी के सेचू में है। जिसकी ऊंचाई 4500 मीटर है। इसके अलावा तीसा का टेपा पोलिंग स्टेशन भी 3667 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर पोलिंग को लेकर व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत व नगर निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के खर्च को भी निर्धारित किया गया है। जिप सदस्य के उम्मीदवार चुनाव प्रचार में एक लाख तक खर्च कर सकते हैं। नगर परिषद सदस्य 75000 और नगर पंचायत सदस्य पचास हजार तक खर्च कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में साठ सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा चार सौ एआरओ, 894 प्रजाइडिंड ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed