फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly woman dies after falling from a tractor in Telka

Chamba News: तेलका में लेंटर से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 10 Sep 2024 02:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling from a tractor in Telka
तेलका में लेंटर से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

टहलते समय बिगड़ा संतुलन, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका में हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान 85 वर्षीय हरदेई पत्नी शाहनू राम गांव और डाकघर तेलका तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में महिला के पुत्र भक्त राम ने बताया कि सोमवार को उनकी माता हरदेई घर के लेंटर पर टहल रही थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। इससे अचेत हो गईं। लेंटर से गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव गृह में शव रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला बीते तीन महीनों से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बुजुर्ग महिला की लेंटर गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed