फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly woman carried on her back in seven kilometers of snow and taken to the hospital

Chamba News: सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाई बुजुर्ग महिला

Fri, 24 Feb 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Feb 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman carried on her back in seven kilometers of snow and taken to the hospital
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेशी देवी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बर्फबारी के कारण गांव को जाने वाली सड़क पर यातायात सुविधा बंद पड़ी हुई है। इसके चलते परिजनों ने ग्रामीणों की मदद लेकर बीमार महिला को बारी-बारी पीठ पर उठाकर पहले मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यहां से महिला को निजी वाहन करके अस्पताल पहुंचाया गया। कुरेई गांव में शुक्रवार सुबह अचानक एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाना काफी आवश्यक हो गया। बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने से परिजनों ने महिला को पीठ पर उठाकर कुरेई से किलाड़ के लिए सफर शुरू किया। कुरेई से जीरो प्वाइंट रेई तक महिला को सात किलोमीटर बर्फ में पीठ पर उठाकर पहुंचाया गया। यहां से किलाड़ तक 24 किलोमीटर महिला को निजी वाहन के जरिये पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे पहले भी पांगी के अन्य गांव से मरीजों को बर्फ में पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। जब तक पांगी घाटी की सड़कों में यातायात सुचारु नहीं हो जाता, तब तक वहां के लोगों को इस प्रकार की समस्या से जूझना पड़ेगा। हालांकि सड़कों पर यातायात बहाल करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। विभाग की मशीनरी सड़कों पर गिरी बर्फ को हटाने में जुटी है। कई संपर्क मार्गों पर यातायात बहाल भी हो चुका है। जहां पर यातायात बहाल नहीं हुआ है, वहां रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी पांगी डॉक्टर सुभाष ठाकुर ने बताया कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed