{"_id":"675a7877d85e259153044e09","slug":"eight-youths-cheated-in-the-name-of-getting-jobs-in-medical-college-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139386-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे आठ युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज चंबा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे आठ युवा
Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर नौकरी दिलाने के नाम पर आठ युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। जब इन युवाओं को मेडिकल कॉलेज में नौकरी नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसको लेकर उन्होंने चंबा थाना में पैसे लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने ठगी का शिकार हुए आठ युवाओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। आरोपी ने इन युवाओं से 10 से 30 हजार रुपये लिए हैं।
इसको लेकर किसी प्रकार की रसीद भी उन्हें नहीं दी है। जैसे ही ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज हुई तो अन्य युवा भी पुलिस में आरोपी की ओर से पैसे लेने की बात कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की जांच में यह खुलासा हो सकता है कि आरोपी ने जिलेभर में कितने युवाओं से नौकरी देने के नाम पर पैसे ऐंठे।
पुलिस से जानकारी के अनुसार आरोपी शिव चरण निवासी गैहरा ने युवाओं को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने के नाम पर पैसे लिए। युवा पिछले कई दिनों से इस व्यक्ति से नौकरी के बारे में सवाल कर रहे थे। लेकिन, व्यक्ति नौकरी के नाम पर युवाओं से टालमटोल कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।