फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Eight samples were filled in Banikhet-Paddar, 30 kg sweets were also destroyed

Chamba News: बनीखेत-पद्दर में आठ सैंपल भरे, 30 किलो बासी मिठाई भी करवाई नष्ट

Fri, 03 Nov 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eight samples were filled in Banikhet-Paddar, 30 kg sweets were also destroyed
चंबा के बनीखेत में मिठाई के सैंपल लेते सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अ​धिकारी और टीम।संवाद
चंबा। बनीखेत परिक्षेत्र के दायरे में आने वाली मिठाई की दुकानों में स्वास्थ्य विभाग ने दबिश देकर आठ मिठाइयों के सैंपल भरे। इसके अलावा 30 किलो मिठाई नष्ट भी करवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक ठाकुर और टीम ने मिठाइयों की गुणवत्ता को जांचा। बनीखेत और पद्दर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देसी घी के दो, सोन पापड़ी के दो, कलाकंद एक, मिल्क केक का एक, बेसन लड्डू का एक और बटर कुकी का एक सैंपल भरा। इन सैंपलों को जांच के लिए गुजरात की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। यहां इनकी गुणवत्ता जांची जाएगी। प्रयोगशाला में यदि कोई सैंपल फेल होता है तो उससे संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि त्योहारी सीजन में जिले में मिठाइयों की बिक्री काफी अधिक होती है। ऐसे में गुणवत्ता रहित मिठाई लोगों की सेहत पर बुरा असर न डाले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। खाद्य सुरक्षा की टीमें रोजाना हलवाई की दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं। कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, दुकानों में साफ-सफाई व्यवस्था भी बनाए रखने के लिए दुकानदारों को निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि त्योहारी सीजन में पंजाब से भी मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थ बिकने के लिए चंबा लाए जाते हैं। इन पदार्थों की गुणवत्ता पर विभाग नजर रखे हुए है। मिलावटी मिठाई बेचने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। कहा कि विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed